कैसे क्रैक करें? NTA CUET 2022 संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (UG)

शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए सभी केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) प्रारम्भ किया जा रहा है।

=> यह परीक्षा जुलाई 2022 में राष्ट्रीय परीक्षण एजेन्सी (NTA) द्वारा कम्प्यूटर आधारित मोड में 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

=> CUET के पश्चात्, प्रत्येक विश्वविद्यालय NTA द्वारा तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश देगा। कक्षा 12 के बोर्ड के अंकों का अब कोई भारांक (weightage) नहीं होगा।

=> CUET 2022 का पाठ्यक्रम 12वीं NCERT की पुस्तकों पर आधारित होगा।

= >कक्षा 12वीं के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे छात्र भी इस परीक्षा में भाग ले सकते है।

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा विधि कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

परीक्षा का माध्यम परीक्षा (‘भाषा’परीक्षा के अलावा) 13 भाषाओं में प्रस्तुत किए जाते हैं।

प्रश्न-पत्र का पैटर्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

अनुभागवार भाषाएं/डोमेन विषय/सामान्य परीक्षा की पेशकश निम्न प्रकार है।

खण्ड IA : भाषा (13 भाषाएं) अंग्रेजी, असमिया, हिन्दी, बंगाली, गुजराती, कन्नाड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, उर्दू।

खण्ड IB : भाषा (20 भाषाएं) अरबी, बोडो, चीनी, डोगरी, फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, जापानी, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मणिपुरी, नेपाली, पारसी, रूसी, संथाली, सिन्धी, स्पैनिश तिब्बती, संस्ड्डत।

खण्ड II डोमेन विषय (27 डोमेन विशिष्ट विषय) लेखाशास्त्र/बही खाता, ड्डषि, एन्थ्रोपोलॉजी, जीवविज्ञान/ जीवविज्ञान, अध्ययन/बायोटेक्नोलॉजी/बायोकैमिस्ट्री, बिजनेस स्टडीज, रसायन शास्त्र, पर्यावरणीय अध्ययन, कम्प्यूटर साइन्स/इन्फारमेटिक प्रैक्टिसेज, इकोनॉमिक्स/बिजनेस इकोनॉमिक्स, इन्जीनियरिंग ग्राफिक्स, उद्यमिता, ललित कला/विजुअल आट्र्स (मूर्तिकला/चित्रकला), कॉमर्शियल आर्ट, भूगोल/भूगर्भ-विज्ञान, इतिहास, होम साइन्स, नॉलेज ट्रेडिशनल-प्रैक्टिस इण्डिया, लीगल स्टडीज, मास मीडिया/मास कम्यूनिकेशन, गणित, परफॉर्मिंग आट्र्स, फिजिकल एजुकेशन/NCC/योग, भौतिक शास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्ड्डत, समाजशास्त्र, शिक्षण योग्यता।

= >सामान्य परीक्षा (General Test) के अन्तर्गत करेन्ट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, मानसिक परीक्षण व संख्यात्मक अभियोग्यता से प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा संरचना स्लॉट 1 (प्रात: कालीन)

परीक्षा/विषय   प्रश्न करने हैं   अंक प्रति प्रश्न   कुल अंक अवधि   
भाषा (खण्ड IA)  50 में 40 5 200 45 मिनट प्रति भाषा

डोमेन विशिष्ट विषय

(अधिकतम 2 विषय)

 50 में से 40   5  200 45 मिनट प्रति भाषा

(कुल 90 मिनट)

सामान्य परीक्षा  75 में से 60 5 200  60 मिनट

नोट: गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित/समीक्षा के लिए चिन्हित को कोई अंक नहीं दिया जाएगा।

NTA CUET 2022 हेतु NCERT आधारित साहित्य भवन की उपयोगी पुस्तकें

परीक्षा संरचना स्लॉट 2 (मध्यान्ह कालीन)

परीक्षा/विषय प्रश्न करने हैं अंक प्रति प्रश्न   कुल अंक अवधि
भाषा (खण्ड IA) 50 में से 40  5 200 45 मिनट प्रति भाषा
डोमेन विशिष्ट विषय            (अधिकतम 4 विषय

 

50 में से 40      5  200 45 मिनट प्रति भाषा

(अधिकतम अवधि 3 घण्टा)

नोट: गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित/समीक्षा के लिए चिन्हित को कोई अंक नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा का समय और अवधि

=> अभ्यर्थियों द्वारा लिए गए विषयों/परीक्षा के आधार पर अलग-अलग दिनों में दो-या-दो से अधिक स्लॉट में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

=>  स्लॉट 1 में, एक अभ्यर्थी केवल 4 परीक्षणों तक ले सकता है (अनुभाग IA से एक भाषा, अनुभाग II से अधिकतम दो डोमेन विशिष्ट विषय और खण्ड III से एक सामान्य परीक्षा)।

= > स्लॉट 2 में, एक अभ्यर्थी निम्नानुसार 5 परीक्षणों तक ले सकता है : अनुभाग IA और IB से एक भाषा और अनुभाग II से अधिकतम चार डोमेन विशिष्ट विषय या अनुभाग IA और IB से दो भाषाएं और अनुभाग II से अधिकतम तीन डोमेन विशिष्ट विषय।

                                                                                               स्लॉट 1                                                        स्लॉट 2

परीक्षा समय   9.00 से 12.15 pm   3.00 pm से 6.45 pm
परीक्षा अवधि 45 या 60 मिनट से 185 मिनट* 45 से 255 मिनट*

* PwBD अभ्यर्थियों को 45 मिनट की परीक्षा के लिए 15 मिनट तथा एक घण्टे की परीक्षा के लिए 20 मिनट का प्रतिपूरक समय प्रदान किया जाएगा।