अन्तर्राष्ट्रीय संस्था ‘रिपोर्टस विदाउट बाॅर्डर्स’ (Reporters Without Borders) द्वारा मीडिया व प्रेस की स्वतंत्रता को दर्शाने वाला वार्षिक सूचकांक 3 मई, 2022 को जारी किया।
- रिपोर्टर्स विदाउट बाॅर्डर्स द्वारा जारी ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2022’(World Press Freedom Index 2022) में विश्व के कुल 180 राष्ट्रों को शामिल किया गया है।
- ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2022’ में भारत 150वें स्थान पर रहा। वर्ष 2021 व वर्ष 2020 में भारत का 142वां स्थान था।
- भारत वर्ष 2016 के सूचकांक में 133वें स्थान पर था। इसके बाद से इसके रैंकिंग में लगातार गिरावट आ रही है।
- विश्व के 180 देशों को शामिल करने वाले इस सूचकांक में ‘नाॅर्वे’ शीर्ष स्थान पर रहा जबकि उत्तर कोरिया इस सूचकांक में निम्नतम 180वें स्थान पर रहा। नाॅर्वे वर्ष 2021 में भी इस सूचकांक में शीर्ष स्थान पर रहा था।
सूचकांक में भारत के पड़ोसी राष्ट्रों की रैंक - नेपाल 76वां स्थान, श्रीलंका 146वां, पाकिस्तान 157वां, बांग्लादेश 162वां, चीन 175वां और म्यांमार का
176वां स्थान।
सूचकांक में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त राष्ट्र | निम्न 10 स्थान प्राप्तकर्ता देश |
रैंक | राष्ट्र | रैंक | राष्ट्र |
1 | नार्वे | 171 | सीरिया |
2 | डेनमार्क | 172 | इराक |
3 | स्वीडन | 173 | क्यूबा |
4 | एस्तोनिया | 174 | वियतनाम |
5 | फिनलैण्ड | 175 | चीन |
6 | आयरलैण्ड | 176 | म्यांमार |
7 | पुर्तगाल | 177 | तुर्कमेनिस्तान |
8 | कोस्टारिका | 178 | ईरान |
9 | लिथुआनिया | 179 | इरिट्रिया |
10 | लिकटेंस्टाइन | 180 | उत्तर कोरिया |
सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य
- रिपोर्टर्स विदाउट बाॅर्डर्स एक अन्तर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी।
- इस संस्था द्वारा ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक वर्ष 2002 से प्रतिवर्ष जारी किया जा रहा है।
- संयुक्त राष्ट्र में सलाहकार की स्थिति प्राप्त इस संगठन का मुख्यालय पेरिस में है।
- विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2022 की थीम Journalism under digital siege रही।
- विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 3 मई को मनाया जाता है।