आईसीसी पुरुष T-20 विश्व कप, 2022

आईसीसी के पुरुष T-20 विश्व कप के आठवें संस्करण का आयोजन 16 अक्टूबर, 2022 से 13 नवम्बर, 2022 तक ऑस्ट्रेलिया में किया गया।

  •  13 नवम्बर, 2022 को मेलबर्न में खेले गए निर्णायक मुकाबले में इंग्लैण्ड ने पाकिस्तान को पराजित कर आईसीसी पुरुष T-20 विश्व कप खिताब जीत लिया। इससे पूर्व इंग्लैण्ड ने वर्ष 2010 में यह खिताब जीता था।
  •  इंग्लैण्ड की टीम ने वर्ष 2019 में पुरुष एकदिवसीय विश्व कप का खिताब जीता था।
  • इंग्लैण्ड इतिहास में पहली पुरुष क्रिकेट टीम है, जिसने एक साथ पहले एकदिवसीय और फिर T-20 विश्व कप जीता है।
  •  पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 137 रन बनाए। प्रत्युत्तर में इंग्लैण्ड की टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 138 रन बनाकर जीत प्राप्त की।
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेण्ट और प्लेयर ऑफ द मैच : सैम कुरेन (इंग्लैण्ड)
  •  इंग्लैण्ड टीम के कप्तान-जोस बटलर
  • पाकिस्तान टीम के कप्तान-बाबर आजम
  • टूर्नामेण्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी-विराट कोहली (296 रन)
  • टूर्नामेण्ट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी-वनिन्दु हसीरंगा (15 विकेट)
    पुरस्कार राशि
  • विजेता टीम-₹12 करोड़
  • उप-विजेता टीम-₹ 6 करोड़
    टी-20 विश्व कप के अब तक के विजेता
वर्ष             विजेता           उपविजेता   वर्ष             विजेता           उपविजेता
2022         इंग्लैण्ड        पाकिस्तान
2021        ऑस्ट्रेलिया    न्यूजीलैण्ड
2016          वेस्टइंडीज    इंग्लैण्ड
2014          श्रीलंका          भारत
  2012       वेस्टइंडीज       श्रीलंका
2010       इंग्लैण्ड          ऑस्ट्रेलिया
2009       पाकिस्तान       श्रीलंका
2007         भारत           पाकिस्तान